शादी का झांसा देकर महिला से करता रहा दुष्कर्म, फिर छोड़कर भाग गया बिहार

5/29/2021 10:22:15 PM

जींद (अनिल कुमार): हरियाणा के जिला जींद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां महिला थाने में एक महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि एक युवक उसके साथ शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता आ रहा था, जो अब बिहार भाग गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला का आरोप है कि महिला का आरोप है कि आरोपी बिहार का रहने वाला है। जिसने महिला से आरोपी ने शादी के नाम पर संबंध बनाए और उसके बाद वह बिहार चला गया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने 5 लाख रुपए में हड़प लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Shivam