शरारती तत्वों ने तोड़े गाड़ी के शीशे, लोगों ने सोचा-बंदर होगा

2/4/2019 2:01:09 AM

भिवानी(अशोक): भिवानी के पटेल नगर में देर रात शरारती तत्वों ने गलियों में खड़ी कारों को निशाना बनाते हुए शीशे तोड़ दिये। लोगों ने बंदरों की हरकत समझ अनदेखा कर दिया लेकिन सुबह उठ कर देखा तो हैरान रह गए। 



घटना पटेल नगर में शनिवार रात करीब 11 बजे की है। स्थानिय लोगों ने बताया कि रात को करीब 11 बजे धमाकों की आवाज आई, लेकिन यहां बंदर बहुत हैं और उनकी हरकत समझ कर अनदेखा कर दिया। जब सुबह उठे तो पता चला कि किसी ने पत्थर मार कर कारों के शीशे तोड़ दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से कार्यवाई की मांग की है। फिलहाल लोग असमंजसय में है कि पुलिस में शिकायत दें या नहीं और दें तो किसके खिलाफ दें।

Shivam