रामनवमी पर आराजक तत्वों ने मस्जिद में फहराया हिंदू धर्म का झंडा, लगाए धार्मिक नारे

3/31/2023 2:23:34 PM

सोनीपत(सन्नी मलिक) : खरखोदा में गुरुवार देर शाम राम नवमी के अवसर पर असामाजिक तत्वों ने महौल बिगाड़ने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि राम नवमी की शोभायात्रा निकालने के दौरान कुछ लोग एक मस्जिद में घुस गए। इस दौरान मस्जिद में नामाज चल रही थी। आराजक तत्वों ने हिंदू धर्म का झंडा फहराया और नामाजियों के सामने हिंदू धर्म के नारे लगाए। जिससे बवाल की स्थिति उत्पन्न हो गई।

नमाजियों के सामने लगाए हिंदू धर्म जिंदाबाद के नारे

इसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। सोनीपत पुलिस ने इस पूरे मामले में मस्जिद के मौलवी की शिकायत पर कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी इलाके में शांति का माहौल है। लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। जिससे किसी भी प्रकार की हिंसा न फैल सके। वहीं इस घटना से पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। इस वर्ष नवरात्र और रामजान एक साथ दोनों धर्मों के लोग मना रहे हैं। सवाल ये उठता है कि क्या पुलिस को राम नवमी शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता प्रबंध नहीं करने चाहिए।

इलाके में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनातः एसीपी लॉ एंड आर्डर विपिन कादियान

इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए खरखोदा थाना पुलिस की तैनाती कर दी गई है। इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी लॉ एंड ऑर्डर विपिन कादियान ने बताया कि गुरुवार को रामनवमी के दिन मस्जिद में कुछ लड़कों ने धार्मिक झंडा लहरा दिया था। इस पूरे मामले में खरखोदा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं 5 युवकों को हिरासत में लिया गया है। अभी यहां पर शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

 

  

 

 

Content Editor

Mohammad Kumail