झज्जर की नाबालिग से रोहतक में हैवानियत! घुमाने के बहाने ले गया आरोपी, फिर नशीला पदार्थ पिलाकर पार की सारी हदें..
punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 08:51 AM (IST)
रोहतक : हरियाणा के झज्जर जिले से हैवानियत की एक दिल को झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाली एक नाबालिग से डीघल निवासी युवक पर रोहतक ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले डीघल निवासी युवक उनकी बेटी को अपनी गाड़ी में घुमाने के लिए रोहतक ले गया, जहां जाकर उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद आरोपी ने छात्रा को वापस गांव में छोड़ दिया। घर आने के बाद पीड़िता की तेज रक्तस्त्राव होने के कारण तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर पीड़िता को रोहतक पीजीआई दाखिल कराया गया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दुजाना थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जानकारी रोहतक के आईएमटी पुलिस थाने में दे दी है।