सरपंच की शादी में बदमाश ने चलाई गोलियां, लोगों ने की मौके पर धुनाई, मामा के पेट में लगी गोली

12/9/2022 8:56:28 AM

अंबाला : नारायणगढ़ में नवनियुक्त सरपंच रमन की शादी की रिसैप्शन पार्टी में गैंगस्टर ने पहुंचकर हवाई फायर कर दिए, जिनमें से एक गोली दूल्हे के मामा रणवीर को जा लगी, जिसके कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गया और उसे स्थानीय लोगों की सहायता से पहले नारायणगढ़ के सिविल हॉस्पिटल उसके बाद वहां से पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया, जहां पर उसका इलाज जारी है।

अधिक जानकारी देते हुए नारायणगढ़ थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी व्यक्ति पर पहले भी कई मामले दर्ज है। इस बार उसने नारायणगढ़ के राधे फार्म में शादी समारोह के एक पार्टी में जाकर फायर किए, जिसमें दूल्हे के मामा के पेट में गोली लगी है। वहीं गोली लगने के बाद आरोपी युवक वैंकट गर्ग को बारातियों ने जमकर पीट दिया, जिसके कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे शहर के सिविल हॉस्पिटल लाया गया जहां पर उसका इलाज जारी है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

Content Writer

Manisha rana