Rewari: चोरी करने आए बदमाशों ने युवक को मारी गोली, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती (VIDEO)

5/19/2023 6:05:17 PM

रेवाडी़ (महेंद्र) : रेवाड़ी जिले के गांव मोहदीनपुर में देर रात चोरी करने आए बदमाशों ने उनका पीछा कर रहे युवक को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरु की, लेकिन उनका कोई पता नहीं लगा।


कुछ दिन पहले भी गांव में हुई थी चोरी की वारदात  


जानकारी के मुताबिक गांव मोहदीनपुर के रहने वाले रामबिलास के घर में चोर घुस गए। घर के सामने सो रहे गांव के ही मुकेश को चोरों के आने की भनक लग गई। कुछ दिन पहले भी गांव में चोरी की वारदात हुई थी। मुकेश ने चोरों को पकड़ने के इरादे से गांव के ही रहने वाले अपने साथी सुनील को इसकी सूचना दी। सुनील मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को भी जगा दिया। ग्रामीणों के जागने के बाद चोरों ने भागने का प्रयास किया। ग्रामीण ने उनका पीछा शुरू कर दिया। भाग रहे बदमाशों ने पीछा कर रहे सुनील को गोली मार दी। सुनील के कंधे में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने सुनील को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद कंधे में लगी गोली को बाहर निकाला। रेवाड़ी पुलिस द्वारा बदमाशों को पकड़ने के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana