बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर चलाई अंधाधुंध गोलियां (Pics)

1/22/2017 4:17:29 PM

भिवानी (अशोक भारद्वाज):भिवानी में गत सायं राजीव कॉलोनी में एक के बाद 1-2 गोलियां चलने के सनसनी फैल गई। कॉलोनी वासियों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। गोली चलाने का आरोप खुशिया नामक बदमाश पर लगा है, जो अपने 2 अन्य साथियों के साथ बाअक पर सवार होकर आया और सुभाष नामक युवक पर गोलियां चला दी। गनीमत रही कि सुभाष ने भाग कर जान बचा ली। बताया जाता है कि राजीव क़ॉलोनी निवासी सुभाष मुख्य मार्ग पर खोखे पर साइकिल ठीक करने का काम करता है। खुशिया नामक बदमाश के उसके पहले झगड़ा हुआ था और उसी झगड़े के चलते खुशिया ने आज सुभाष पर गोलियां चलाई। सुभाष ने बताया कि एक बाइक पर 3 लोग सवार थे जिनमें एक खुशिया था और बाकी 2 ने मुंह ढका हुआ था। उसने बताया कि जब खुशिया गोली चलाने लगा तो उसने भाग कर जान बचाई। सुभाष ने बताया कि खुशिया ने कुल दो गोलियां चलाई जिसमें से एक दिवार में और एक रोड पर लगी।

वहीं, सूचना पाकर सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय बिश्नोई सी.आइ.ए. पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इंस्पैक्टर संजय बिश्नोई ने बताया कि वो सी.आई.ए. पुलिस के साथ मौके का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुभाष के मुताबीक खुशिया बदमाश ने गोलियां चलाई हैं, जिनमें से एक खोल बरामद कर लिया है। उन्होने बताया कि शिकायत के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।