दीपावली पर बदमाशों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, दो युवकों को लगी गोली

11/4/2021 2:35:31 PM

रेवाड़ी (महेंद्र): आज दीपों का त्योहार दीपावली है, जिसे पूरा देश बड़े हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। आज इसी त्योहार के दिन रेवाड़ी में बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। 3 से 4 अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों पर किए 6 राउंड फायर किए। इस फायरिंग में भाकली निवासी इशु व बादशाह को गोली लग गई। दोनों युवकों को गंभीर हालत में रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।  

Content Writer

vinod kumar