बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूटे 1.27 लाख रूपए, CCTV में कैद हुए आरोपी

3/5/2021 8:45:05 AM

गोहाना : गुरुवार को शहर में मुगलपुरा स्थित एस.बी.आई. के ग्राहक सेवा केन्द्र से देसी पिस्तौल के बल पर 1.27 लाख रुपए लूट लिए गए। जानकारी के अनुसार शहर के विष्णु नगर के मनजीत पुत्र सतपाल ने पुरानी सब्जी मंडी के निकट मुख्य गुरुद्वारे के सामने एस.बी.आई. का ग्राहक सेवा केन्द्र स्थापित किया है। इस केन्द्र पर वह पैसे जमा करवाने और निकलवाने की सेवा प्रदान करता है।

ज्ञात हुआ है कि दोपहर बाद 1.40 बजे ग्राहक सेवा केन्द्र के बाहर एक स्पलैंडर बाइक आकर रुकी। उस बाइक से उतरे नकाबपोशों ने अपने चेहरों को काले और सफेद रंग के परनों से ढक रखा था। अज्ञात आरोपियों ने ग्राहक सेवा केन्द्र में घुसते ही उस पर कट्टा तान दिया। उसके बाद उन्होंने तिजोरी से 1,27,100 रुपए निकाल लिए। इसी बीच मनजीत ने अपने ऊपर ताने गए देसी नीचे को झपट्टा मार कर गिरा दिया जिससे उसमें से गोली भी नीचे गिर गई। उसके बाद आरोपी कट्टे को उठाकर मौके से कैश के साथ फरार हो गए। पड़ोस के सी.सी.टी.वी. कैमरे में बाइक पर भागते हुए आरोपी कैद हो गए। सिटी पुलिस ने नाकेबंदी करवा आरोपियों की तलाश प्रारम्भ कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Manisha rana