अंबाला कैंट में बदमाशों ने युवकों पर चलाई गोली, एक युवक घायल

12/4/2019 9:32:47 AM

अम्बाला छावनी (जतिन) : अंबाला कैंट के 12 क्रास रोड पर खाना खाकर लौट रहे गौरव उर्फ गौरी व आशु से 2 युवक टकरा गए। इस बात को लेकर झगड़ा हुआ तो एक युवक ने गौरव और आशु पर पिस्तौल तान दी। युवक ने पहले हवाई फायर किया और दूसरी गोली गौरव की ओर चलाई जोकि उसकी टांग में घुटने के नीचे जा लगी। 

तीसरी गोली आशु की तरफ फायर की लेकिन वह बच गया। युवक दोनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आशु ने घायल गौरव को कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। डाक्टरों ने गौरव को प्राथमिक उपचार देने के बाद पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। 

पुलिस को दिए बयान में भैरी मंडी के नजदीक रहने वाले गौरव उर्फ गौरी ने बताया कि वह 12 क्रास रोड पर आशु के साथ काफी समय से अंडे बेचने का काम करता है। रोज की तरह रात करीब 12 बजे रेहड़ी बंद कर वह बस अड्डो पर लगी रेहड़ी पर खाना खाने गए थे। जब खाना खाकर लौट रहे थे तो 2 युवक आए और उन्होंने टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। उसने युवक को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद ही उक्त वारदात हो गई। पड़ाव थाना पुलिस ने गौरव के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Isha