बदमाशों ने आपसी विवाद को लेकर दो व्यक्तियों पर चलाई गोलियां, घायल(VIDEO)

11/2/2019 4:11:32 PM

कैथल(सुशील) : कैथल शहर में दिन-दहाड़े कार व बाइक पर आए बदमाशों ने 2 युवकों को आपसी रंजिश के मामले में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घायलों को कैथल के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गोली अमित भूरिया निवासी नेपेवाला (जींद) व दीपक निवासी गांव अलेवा (जींद) को लगी है। दोनों युवक कैथल में रहते थे। आज दोनों युवक अपनी आई-20 कार में ढांड रोड बाईपास की तरफ किसी काम से जा रहे थे। तभी कुछ बदमाशों ने इनकी गाड़ी पर गोली चला दी। 

बताया जा रहा है कि गोली मारने से पहले दोनों पक्षों में झगड़ा एवं धक्का-मुक्की भी हुई थी। गोली चलने की सूचना मिलते ही कैथल सी.आई.ए. व सिविल लाइन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। बताया जा रहा है कि यह हमला आपसी रंजिशन के मामले में किया गया है। पहले भी दोनों पक्षों में 2018 को झगड़ा हुआ था, यह मामला सिविल लाइन थाने में दर्ज है।

Isha