बदमाशों के हौंसले बुलंद, हॉकी से हमला कर मां-बेटे को लूटा

9/4/2021 10:26:31 AM

रेवाड़ी, (योगेंद्र सिंह) : हॉकी से हमला कर मां-बेटे को लूटने का एक मामला सामने आया है। सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना अंतर्गत आने वाले गांव गोकलगढ़ निवासी ममता ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे अमित के साथ नेशनल हाइवे 71 के समीप रहने वाले अपने सास-ससुर के पास जा रही थी। हाइवे पर पहुंचने के बाद एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने पुल से उतरने के बाद बाइक आगे लगाकर उन्हें रोक लिया।

इसमें से एक आरोपी उसके बेटे का साला गुरुग्राम निवासी राहुल था। महिला ने आरोप लगाया कि उसके बेटे का ससुराल पक्ष से मनमुटाव चल रहा है। इसी वजह से राहुल ने अपने साथी के साथ मिलकर उन पर हॉकी से हमला किया। इसके बाद आरोपी उनके पास से सोने का लॉकेट, सोने की चेन, 2240 नकद रुपए लेकर फरार हो गए। राहुल के साथ जो आरोपी था उसने अपना मुंह ढंक रखा था। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana