बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर की अंधाधुंध फायरिंग, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

11/21/2021 4:17:10 PM

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना-सोनीपत रोड पर मोहाना बस अड्डे पर बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक की पहचान अतेंद्र उम्र 31 साल निवासी किलोहड़द के रूप में हुई है। वह गोहाना में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था।

मृतक के परिजनों ने बताया कि वह शाम को गोहाना से अपने गांव जा रहा था। जब वह मोहाना बस अड्डे पर पहुंचा तो कई बदमाशों ने उसकी कार को घेर कर उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बदमाश अतेंद्र को मरा समझ कर वहां से भाग गए। उसके बाद किसी राहगीर ने उसे खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने अतेंद्र की हत्या को लेकर कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी किसी भी आरोपी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आज पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं परिजनों ने बताया कि उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। जांच कर रहे एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि हमें कल देर शाम को फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस फायरिंग में अतेंद्र को गोलियां लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद सामने आया है अभी हर पहलू से जांच की जा रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana