कोर्ट में गवाही देकर घर गई दुष्कर्म पीड़िता ने लगाया फंदा

2/5/2019 10:53:30 AM

जींद (प्रदीप): दुष्कर्म पीड़िता ने अदालत में गवाही देने के बाद सोमवार दोपहर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका बी.एम.एस. द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। जानकारी अनुसार 27 अगस्त को युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर सचिन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में युवती बरामद हो गई थी। पुलिस ने सचिन के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।

सोमवार को पीड़िता की गवाही थी। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि गवाही के दौरान आरोपी सचिन भी आया हुआ था। सचिन ने उसकी बेटी को धमकाया था। इसके बाद अदालत से लौटते ही उसकी बेटी ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सचिन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

Deepak Paul