प्लॉट दिलाने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म

5/27/2017 3:23:05 PM

होडल (पंकेस):प्लॉट दिखाने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना प्रभारी दीपक कुमार के अनुसार हथीन के गांव लखनाका निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत में बताया है कि वह 24 मई को अपने मामा के साथ होडल में चरण सिंह चौक निवासी प्रेम चंद के पास प्लॉट देखने के लिए आई थी।

शिकायत में बताया कि प्रेमचंद उन दोनों को प्लॉट दिखाने के बहाने एक सुनसान मकान में ले गया। जहां प्रेमचंद ने उसके मामा को कोल्डड्रिंक लेने के लिए भेज दिया। महिला ने आरोप लगाया कि मामा के जाने के बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की और दुष्कर्म किया। मामा लौटे तो उसने उन्हें आपबीती बताई। उसके बाद पीड़िता ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। शिकायत पर केस दर्ज किया है।