लिफ्ट देने के बहाने 3 साथियों संग लूटी महिला की अस्मत

9/9/2017 7:39:52 AM

भिवानी/सिावानी मंडी (पंकेस/पोपली):गुरेरा निवासी महिला को लिफ्ट देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 3 नामजद व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से मिरान जाने के लिए तोशाम मोड़ सिवानी खड़ी थी। इसी दौरान एक बाइक सवार उसके पास आया, जिसे वह जानती थी। उसने उसे मिरान जाने की बात कही और वह बाइक पर बैठ गई। बाइक सवार उसे लिफ्ट के बहाने ढाणी बलहारा के खेतों में ले गया, जहां उसके 3 साथी और आ गए। वहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।