पंचकूला पहुंची मिस इंडिया 2018 की फर्स्ट रनर अप मीनाक्षी चौधरी

7/4/2018 6:52:46 PM

पंचकूला(उमंग): पंचकूला निवासी मीनाक्षी चौधरी मुम्बई में आयोजित एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 की फर्स्ट रनर अप रही। मिस इंडिया (हरियाणा) चुनी जाने के बाद वे ग्रांड फिनाले में हिस्सा लेने पहुंची और एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 की फस्र्ट रनर अप के शीर्षक से उन्हें नवाजा गया। मीनाक्षी चौधरी आज पंचकूला में मीडिया से रूबरू हुए। 

इस साल वर्ष भी उसी प्रारूप को जारी रखते हुए, मिस इंडिया ने अपने 55वें संस्करण में देश के सभी 30 राज्यों (दिल्ली सहित) का टूर किया था, जिसमें राज्यों के 30 प्रतिनिधियों को चुना गया जिन्होंने ग्रांड फिनाले में मिस इंडिया के सम्मानित ताज के लिए प्रतिस्पर्धा की। पहली बार सभी 30 राज्यों से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं और सुंदरता को चुना गया और हर चरण में, चार सेलेब्रिटी मार्गदर्शकों को प्रत्येक जोन, उत्तर, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में आवंटित किए गए थे, जिन्होंने इन प्रतिभाशाली प्रतियोगियों का मार्गदर्शन किया। 



मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि अगर आपको अपने उपर विश्वास है तो सब कुछ संभव हो सकता है। यह उनका आत्मविश्वास ही है जो उन्हें इस मंच पर अपने आप को साबित करने में सहायक रहा। मीनाक्षी, एक राज्य स्तरीय तैराक, बैडमिंटन व वॉलीवाल खिलाड़ी हैं जिन्होंने खुद को एक उत्साही खिलाड़ी के रूप में पारिभाषित भी किया है। वे अपने को फिट रखने के लिए स्पोटर्स को अहम मानती हैं।

(VIDEO: फेमिना मिस इंडिया की फर्स्ट रनरअप मीनाक्षी चौधरी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात)

आर्मी बैकग्राउंड में पली बढ़ी मीनाक्षी वर्तमान में डेराबस्सी स्थित नेशनल डेंटल कॉलेज और हॉस्पिटल से डेंटल सर्जरी में स्नातक कर रही हैं। उन्हें पढऩा और कविताएं लिखना भी पसंद है। एफबीबी कैम्पस प्रिंसेस में हिस्सा लेने और जीतने के बाद अब ग्लैमर वल्र्ड में प्रवेश कर गई हैं।

Shivam