मीडिया के सामने आई मिस इंडिया मानुषी छिल्लर, महिलाओं को दिया संदेश

7/3/2017 5:13:13 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज):मिस इंडिया मानुषी छिल्लर हरियाणा के गांव बामनोली में अपनी नानी के घर पहुंची। यहां उनका फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत हुआ। इस दौरान मानुषी ने लोगों के साथ अपना अनुभव बांटा अौर कहा कि महिलाओं पर जो अत्याचार या अपराध हो रहे हैं वे महिलाओं के नहीं, बल्कि पूरे समाज के खिलाफ हैं। मिस इंडिया के सफर में चुनौतियों के सवाल पर मानुषी ने बताया कि उन्हें यह कभी चुनौती नहीं लगी। इसमें सभी ने उनका सहयोग किया, जिसके चलते वह मुकाम हासिल करने में कामयाब रहीं। 

वहीं उनके पिता डॉ. मित्रबसु ने कहा कि माता-पिता को अपनी सोच बदल कर अपनी बेटियों का साथ देना चाहिए। बेटियों को स्वतंत्र छोड़ दें, वे घर परिवार व समाज का नाम रोशन करेंगी।

वहीं ग्रामीणों ने एक क्विंटल लड्डू बनवाएं जो मानुषी के आने पर ग्रामीणों में वितरित किए गए। ग्रामीणों की ओर से मानुषी को एक किलो चांदी की राधे-कृष्ण की मूर्ति मानुषी को भेंट की जाएगी।