मिसेज हरियाणा प्रीति को ऑल इंडिया शौर्य अवार्ड से नवाजा

8/14/2018 12:18:53 PM

गन्नौर(नरेंद्र): मिसेज हरियाणा का खिताब पाने वाली चिरस्मी गांव की बेटी प्रीति छिक्कारा देशवाल को दिल्ली की सामाजिक संस्था अग्निपथ द्वारा ऑल इंडिया शौर्य अवार्ड से सम्मानित किया। प्रीति को यह सम्मान मिसेज हरियाणा का खिताब जीतकर अपने गांव और जिले का नाम रोशन करने व विभिन्न संस्थाओं के साथ जुड़कर पर्यावरण ेको बेहतर बनाने का प्रयास करने के चलते मिला है।

अग्निपथ संस्था के चेयरमैन महेंद्र सिंह लूथरा ने बताया कि यह सम्मान हर वर्ष सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष कार्य करने वाले समाजसेवियों को दिया जाता है। इस बार देश की 72वें स्वतंत्रता के अवसर पर पूरे देश से 72 समाजसेवियों का चयन किया गया है। हरियाणा से प्रीति छिक्कारा देशवाल को सम्मानित किया गया है। प्रीति का कहना है कुछ ही समय बाद वह हरियाणा को मिसिज इंडिया में भी रिप्रैजैंट करेंगी।
 

Deepak Paul