लापता हुए CISF के सिपाही का तालाब में मिला शव, जेब से 2 मोबाइल हुए बरामद

1/31/2021 9:05:40 AM

यमुनानगर : दीनबंधू छोटू राम थर्मल पावर प्लांट से सिपाही नागालैंड निवासी पीसी नुगली शुक्रवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गया। शनिवार सुबह उसका शव थर्मल के तालाब से मिला। नगर निगम की और से गए गौताखोर अमर सिंह, रामकेश व सुरेंद्र सिंह ने उसके शव को निकालने में सहायता की। थर्मल के इंस्पेक्टर विजय प्रताप ने अन्य कर्मियों के साथ मिलकर इस से पहले उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

सिंह के मुताबिक थर्मल पांवर प्लाट में 92 कर्मचारी ड्यूटी पर हैं। उसकी कम्पनी में सिपाही पीसी नुगली तैनात था। नुगली की शुक्रवार को जरनल सिफ्ट में ड्यूटी थी। वह अपने क्वाटर से करीब साढ़े 11 बजे ड्यूटी पर आया था। इसके करीब एक घंटे बाद सिपाही पीसी नुगली अपनी डयुटी पर हाजिर नहीं मिला। जिसकी कम्पनी के सभी कर्मचारियों ने काफी तलाश की, लेकिन सिपाही पीसी नुगली के बारे मे कोई सुराग नहीं चल सका। पीसी नुगली के दोनों मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया गया। लेकिन दोनों नंबर बंद मिले। एसएचओ मनोज कुमार का कहना है कि शुरुवाती जांच में ये सुसाइड लग रहा है। सिपाही कि जेब से मोबाइल भी मिले हैं, फिर भी जांच जारी है। मौत के कारण जांचे जाएंगें।  
 

Manisha rana