शादी का झांसा देकर 2 वर्ष तक करता रहा दुष्कर्म, 2 बार करवाया गर्भपात

4/28/2018 8:28:32 AM

चरखी दादरी(भूपेंद्र): जिला महेंद्रगढ़ के गांव की रहने वाली युवती ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत सिटी थाना में दर्ज करवाई है। पीड़िता ने इस सम्बंध में आरोपी युवक की मां व बहन के खिलाफ भी मामले में साथ देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर युवक सहित मां-बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महेंद्रगढ़ जिले के गांव खुडाना निवासी युवती ने बताया कि वह वर्ष 2015 में दादरी शहर में रहती थी। इस दौरान कनीना कस्बे के गांव कोटिया का रहने वाला सोनू नामक युवक भी उसके साथ कमरे में ही रहता था। पीड़िता का आरोप है कि सोनू ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। जिसके चलते 2 बार उसका गर्भपात भी करवाया गया।

पीड़िता ने गर्भपात करवाने में आरोपी युवक सोनू की मां व बहन पर आरोप लगाए है। अब वह फिर से गर्भवती है और सोनू उस पर लगातार एर्बोशन कराने का दबाव डाल रहा है। पुलिस ने इस सम्बंध में आरोपी युवक सहित उसकी मां व बहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rakhi Yadav