नीलोखेड़ी को उपखंड बनाए जाने पर विधायक धर्मपाल ने जताई खुशी

9/9/2022 8:00:51 PM

चंडीगढ़(चन्द्रशेखर धरणी): हरियाणा सरकार ने आठ नए उपमंडल बनाए है।इनमें से नीलोखेड़ी को भी उपमंडल का दर्जा दिया गया है। इस पर नीलोखेड़ी के निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर ने खुशी जताई और कहा कि 70 सालों से नीलोखेड़ी वासियों की यह मांग थी कि उपमंडल का दर्जा मिले। जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूरा किया है। इसके लिए पूरे हल्के की तरफ से आभार जताता हूं।

नीलोखेड़ी को उपमंडल बनाए जाने के क्या फायदे होने वाले हैं। इस पर विधायक गोंदर ने कहा करनाल सब डिवीजन में तीन सौ से अधिक गांव थे। इसलिए काम बड़े लेट हो जाते थे। अब समय की बचत होगी। दूसरा 50 किलोमीटर दूर से लोग काम कराने जाते थे। अब लोगों का 10 से 15 किलोमीटर के दायरे में ही काम हो जाएगा। 1966 में नीलोखेड़ी को राजधानी बनाया जाना था। लेकिन तब बाढ़ का कुछ ऐसा प्रकोप हुआ कि वह सिरे नही चढ़ सका। अब पूरे हल्के में खुशी का माहौल है और लोग खुशियां मना रहे हैं।

विधायक धर्मपाल गोंदर ने 3 साल में हल्के के लिए क्या क्या काम किए तो उन्होंने बताया नीलोखेड़ी की सड़कें जो 12 फुट की थी 18 फुट और 24 फुट हो चुकी है। जो 22 कच्चे रास्ते थे पक्के हो चुके हैं। 2 रेस्ट हाउस एक नीलोखेड़ी और एक निसंग में बनकर तैयार होने वाले है। निगदू में एक कॉलेज एक आईटीआई बनकर तैयार हो चुके हैं और नीलोखेड़ी में एक मॉडल संस्कृति स्कूल भी बन गया है। इसके अलावा निगदू में सबडिवीजन भी बनी है। जिससे लोगों को छोटे-छोटे काम के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। इसके साथ ही निसिंग में पब्लिक हेल्थ का एक ऑफिस भी बना है। चावल का सबसे बड़ा हब तरावड़ी और नीलोखेड़ी है। यहा का चावल पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट होता है। उसके लिए सरकार ने बहुत प्रयास किए हैं। ताकि यहा के व्यापारी अपना माल पूरी दुनिया में बेच सकें और मुनाफा कमा सकें।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan