भाजपा विधायक के गनमैन को उसी की रिवॉल्वर से दोस्त ने मारी गोली, PGI रेफर (Video)

7/2/2018 9:41:49 AM

यमुनानगर (सुमित अोबरॉय): भाजपा से यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के गनमैन पुनीत को उसी की सर्विस रिवाॅल्वर से उसके दोस्त ने गोली मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसएचओ सिटी जगाधरी ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी ड्यूटी के साथ-साथ घायल गनमैन को स्थानीय ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार घटना गत शाम बूड़िया चुंगी स्थित रिंकू ढाबे के सामने की है। गनमैन पुनीत 15 दिन की छुट्टी पर था। वह जगाधरी की गांधी कालोनी का रहने वाला है। गनमैन ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह अपने जानने वाले के साथ शराब पी रहे था। इसी दौरान उसके जानने वाले ने गर्दन पर गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे पी.जी.आई. रेफर कर दिया गया। गोली गर्दन में फंसी हुई है जिससे उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने इस मामले में सैक्टर 15 के प्रिंस को हिरासत में भी ले लिया है।

पुलिस की सीन ऑफ क्राईम टीम ने मौके से इस केस को सुलझाने के लिए अहम सुराग एकत्रित किए और पिस्तोल की गोलियां भी बरामद की है। पुलिस ने माले की जांच शुरू कर दी है।

Nisha Bhardwaj