विधायक प्रमोद विज का दिल्ली के मुख्यमंत्री पर पोस्टरवार, केजरीवाल को बताया प्रदूषणवाल

11/7/2023 9:57:38 AM

चंडीगढ़/पानीपत(चंद्र शेखर धरणी): दिल्ली की हवा में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष जहर घुल गया है। प्रदूषण लेवल लगातार बढ़ रहा है। इसका एक कारण भारी मात्रा में पराली जलाना भी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हर वर्ष हरियाणा और खास तौर पर पंजाब में पराली को दिल्ली में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण बताते रहे हैं। इस वर्ष पंजाब में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की ही सरकार है और वहां के किसानों ने बहुत बढ़-चढ़कर वोट- सपोर्ट 'आप' को दिया था। जिस कारण से ही प्रचंड बहुमत से वहां अरविंद केजरीवाल की पार्टी की सरकार बन पाई। इस वर्ष पंजाब की पराली के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल के मौन होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से उन पर आक्रामक नजर आ रही है। प्रदूषण की स्थिति आज दिल्ली में बेहद उच्च स्तर पर है। 

 

दिल्ली सीएम पर प्रमोद विज का पोस्टरवार

दिल्ली में हर वर्ष की तरह इस बार भी लोगों को सांस लेना भारी हो रहा है। मजबूरन दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्र में प्राइमरी स्कूलों की दिवाली तक छुट्टियां तक करनी पड़ी है। अरविंद केजरीवाल की चुप्पी को लेकर पानीपत के शहरी विधायक प्रमोद विज ने इंडिया गेट के एक पोस्टर पर अरविंद केजरीवाल के हंसते हुए की वीडियो पोस्ट कर उनकी चुटकी ली है। जिसमें उन्हें अरविंद केजरीवाल लिखने की वजह दिल्ली को मारने वाला असुर प्रदूषणवाल लिखा गया है। इस पोस्ट में दिल्ली के छोटे-छोटे स्कूली बच्चे मुंह पर मास्क लगाए हुए प्रदूषण से बचने के लिए दौड़ते हुए दर्शाए गए हैं। 

हरियाणा के चुनावी समर आप के रणबांकुरे तैयार

दरअसल लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक है और हरियाणा में तो विधानसभा और शहरी निकाय चुनाव भी होने हैं। जिस कारण से नेता किसी भी दल के हो एक दूसरे पर कटाक्ष करने-चुटकी लेने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। नेताओं द्वारा इस दौरान हर कदम फूंक फूंक कर रखे जा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा के पड़ोसी दो राज्यों में प्रचंड बहुमत से सरकार बना चुके हैं। हरियाणा में भी दस्तक देने की उनकी तैयारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आने वाले समय में हरियाणा के कई जिलों में कई कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। जिसका सीधा-सीधा असर भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक गणित पर पड़ सकता है। जिस कारण से हरियाणा के भाजपा नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal