इनेलो को फिर बड़ा झटका, विधायक रविंद्र बलियाला BJP में होंगे शामिल

8/1/2019 11:54:57 AM

चंढीगढ़:  हरियाणा में इनेलो के विधायकों का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। प्रदेश में एक बार फिर से इनेलो को बड़ा झटका लगा है। इस बार रतिया से इनेलो विधायक रविंद्र बलियाला भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं  वहीं कोसली से पूर्व मंत्री जगदीश यादव भी गुरुवार को भाजपा में शामिल होंगे। 


ये दोनों नेता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामेंगे ।

 

 

Isha