ऐतिहासिक दिन: 53 साल बाद हरियाणा और पंजाब के विधायक बैठें एक साथ

11/6/2019 11:07:23 AM

ड़ेस्क : हरियाणा और पंजाब के विधायकों के लिए इस साल एक यादगार लम्हा है। करीब 53 साल बाद एक बार फिर हरियाणा और पंजाब के सभी विधायक एक साथ विधानसभा में बैठेंगे। यह मौका गुरु नानक पर्व का है। इस दिन दोनों की सदनों के सभी विधायक एक साथ बैठेंगे। आज हरियाणा और पंजाब का संयुक्त अधिवेशन होगा। आज गुरु नानक देव के 550वें पर्व पर पंजाब विधानसभा की तरफ से विशेष सत्र होगा जिसमें एक साथ हरियाणा पंजाब के विधायक दिखेंगे। विधायकों के अधिवेशन में शामिल होने का मुख्य न्योता दिया गया। विधानसभा में पूर्व पीएम मनोहर लाल खट्टर भी मुख्य वक्ता होगें। 


विशेष सत्र की अध्यक्षता उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू करेंगे। पहली बार विधानसभा में स्पीकर के आसन को हटाकर एक डायस बनाया जाएगा और सात प्रमुख शख्सियतें बैठेंगी। इनमें उपराष्ट्रपति के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह शामिल हैं।


 

 

Isha