गुजवि की मोबाइल एप्लीकेशन को मिला राष्ट्र स्तर पर प्रथम पुरस्कार

3/9/2019 1:35:15 PM

हिसार (ब्यूरो): गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विद्याॢथयों द्वारा तैयार की गई मोबाइल एप्लीकेशन को राष्ट्र स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिला। विश्वविद्यालय की टीम को यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर के स्मार्ट इंडिया हेकाथोन-2019 की आयुष मंत्रालय श्रेणी में मिला है। प्रतियोगिता प्राणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नॉलोजी, कानपुर में हुई थी। विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने टीम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्याॢथयों के सृजनात्मक आइडिया ने विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है।

कुलपति ने टीम के प्रत्येक विद्यार्थी को 1100 रुपए नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की।  टीम का नेतृत्व मयंक शर्मा ने किया। इसके अतिरिक्तटीम में कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थी काॢतक चौधरी, कुलदीप, अतुल, हितेन जैन तथा ज्योति रानी शामिल रहे। टीम ने विश्वविद्यालय के पं. दीनदयाल उपाध्याय इनोवेशन एंड इनक्युबेशन सैंटर व कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के सौजन्य से प्रतियोगिता में भाग लिया। 

ये है महामारी संबंधित सर्वे एप 
महामारी संबंधित सर्वे एप फील्ड में सर्वे के लिए प्रयोग की जाएगी। यह एप क्षेत्र विशेष के अनुसार फार्म स्वत: डिजाइन कर लेगी। इस एप की विशेषता यह है कि यह एप बिना इंटरनैट के भी काम करेगी। फार्म में भरी गई जानकारियां इंटरनैट क्षेत्र में प्रवेश करते ही स्वत: अपलोड हो जाएंगी। इसके अतिरिक्त इसका डाटाबेस भी तैयार होगा जो आयुष मंत्रालय में शोध व आगे की योजना बनाने के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। यह एप महामारी फैलने पर उसे नियंत्रित करने तथा उससे संबंधित योजनाएं बनाने में अत्यंत कारगर सिद्ध होगी। 

Shivam