मोदी 18 घंटे करते हैं काम और राहुल से गर्मी तक सहन नहीं होती : अमित शाह

5/11/2019 9:22:42 AM

हिसार(योगेंद्र): बरवाला में आयोजित विजय संकल्प रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जमकर विपक्ष पर बरसे। उन्होंने कहा कि पी.एम. नरेंद्र मोदी पार्टी, जनता और देश के लिए हर रोज करीब 18 घंटे काम करते हैं। अपनी कार्यशैली से उन्होंने आज देश को महाशक्ति की कतार में खड़ा किया है। दूसरी ओर राहुल गांधी को देश की समस्याओं की जानकारी नहीं,अधिकतर समय विदेश में रहते हैं यहां तक उनसे गर्मी तक सहन नहीं होती है,तो वह काम क्या करेंगे।

शाह ने कहा कि पी.एम. मोदी की इच्छा शक्ति के चलते ही आज पाकिस्तान और आतंकवादियों की नींद उड़ी हुई है। पहले की सरकार आतंकवादी हमलों के बाद बयान देकर चुप्पी साध लेते थे वहीं पी.एम. मोदी ईंट का जवाब पत्थर से दे रहे हैं। भाजपा सरकार के 5 सालों में पूरी दुनिया गवाह है कि भाजपा सरकार ने सेना के जवानों को खुली छूट देकर पाकिस्तान को घर में घुसकर जवाब दिया है। चाहे सॢजकल स्ट्राइक हो या फिर एयर स्ट्राइक,सेना ने दुश्मन को कड़ा जवाब दिया है।

उन्होंने कहा कि अब एक मजबूत सरकार है जो तुरंत फैसले लेती है। अमित शाह ने इनैलो व कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि इनैलो के गुंडाराज व कांग्रेस के भ्रष्टाचार से हरियाणा का विकास रुकसा गया था। भाजपा की सरकार ने सत्ता संभालते ही इनसे राहत दिलाई और आज हरियाणा विकास के पथ पर सरपट भाग रहा है। 

kamal