मोदी का मतलब मैन ऑफ डिवैल्पमैंट इन इंडिया : मनोहर लाल खट्टर

5/6/2019 8:01:27 AM

जींद/नरवाना(मलिक/राजीव): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पी.एम. मोदी को नया नाम देते हुए कहा कि मोदी-मोदी कोई नारा नहीं है बल्कि उसका मतलब है मैन ऑफ डिवैल्पमैंट इन इंडिया। यदि भारत को पूरी दुनिया में कोई महाशक्ति बना सकता है तो उसका नाम केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। उन्होंने कहा कि देश में ही नहीं विदेशों में ही एक ही नाम गूंजता है वह है नरेंद्र मोदी का। उन्होंने कहा कि सब सवालों का एक ही जवाब है नरेंद्र मोदी। आज पूरे देश में भाषाएं,खान-पान व रीति-रिवाज अलग हो सकते हैं।

लेकिन पूरे देश की करोड़ों जनता की एक ही आवाज है कि नरेंद्र मोदी ही देश के अगले प्रधानमंत्री होने चाहिएं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए सबको मिलकर प्रयत्न करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है और वह कभी भी देश की सुरक्षा पर आंच नहीं आने देंगे और जो भी व्यक्ति देश को नुक्सान पहुंचाने की कोशिश करेगा उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य केवल राष्ट्रवाद है और भारत उनके लिए जमीन का टुकड़ा नहीं बल्कि भारत उनकी मां है।  

kamal