सत्ता हाथ से जाते देख मोदी राष्ट्र को बता रहे खतरा : अभय चौटाला

5/9/2019 9:26:36 AM

कैथल(स.ह.): इनैलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपाई हाथों से सत्ता की चाबी जाते देख राष्ट्र को खतरा बता रहे हैं,जबकि हकीकत यह है कि मोदी भाजपा की डूब रही नैया को देखकर राष्ट्र को खतरा बताकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि राष्ट्र को नहीं भाजपा के अस्तित्व को खतरा है। पिछले 72 वर्षों से राष्ट्र को कोई खतरा नहीं हुआ है तो अब क्या होगा। चौटाला आज कैथल हलके में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपाई राष्ट्र के नाम पर मतदाताओं को गुमराह कर रहे हैं और अपनी संभावित हार को भापंकर ऐसे ओछे हथकंडे अपना रहे हैं।
 
भाजपा के राज करने के दिन हवा हो चुके हैं। भाजपाई धर्म, जाति, मजहब आदि के नाम पर देश को तोडऩे का काम कर रहे हैं। जनता भाजपा की असलियत से वाकिफ हो चुकी है और भाजपा के किसी बहकावे में नहीं आएगी। चौटाला ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न कोई नेता है और न ही कोई नीति। कांग्रेस अपने खो चुके जनाधार को बचाने के लिए बिन पानी की मछली की तरह छटपटा रही है,लेकिन जनता कांग्रेस को बुरी तरह से नकार चुकी है और लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस का देश व प्रदेश से सफाया तय है। 

kamal