नागरिक अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में युवक ने महिला के साथ की छेड़छाड़, मामला दर्ज

11/11/2019 12:11:34 PM

हिसार (ब्यूरो) : यह मामला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। सिविल अस्पताल की एमरजैंसी में दाखिल हांसी एरिया की एक वृद्धा की 30 वर्षीय पुत्रवधू के साथ रविवार तड़के 4 बजे एक युवक ने छेड़छाड़ की। बैड पर सो रही महिला नींद से जागी तो युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। हरकत करने वाला युवक दूसरे बैड पर दाखिल एक मरीज का तीमारदार है।

हरकत सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। सिटी थाना पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार निकटवर्ती गांव की महिला ने बताया कि उसकी सास को शनिवार को दौरे पडऩे की शिकायत हुई। उन्होंने उसे यहां सिविल अस्पताल के एमरजैंसी में दाखिल करवाया, उसका देवर भी साथ था। देवर रात को बाहर सोने चला गया। वह एमरजैंसी वार्ड में सास के पास थी।

रात 2 बजे वह सामने वाले बैड पर जाकर सो गई। आखिरी वाले बैड पर एक व्यक्ति दाखिल था। उसके साथ उसका परिचित मौजूद था। रविवार तड़के 4 बजे आखिरी बैड पर लेटे मरीज के साथ बैठा युवक मेरे बैड पर आ गया और मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा। मैंने आंख खुलने पर विरोध किया। शोर मचाया तो वह भाग निकला। मैंने वहां तैनात स्टाफ नर्स व सुरक्षा कर्मी को बुलाया। दोनों उसके पीछे पीछे गए मगर वह फरार हो गया। पुलिस आज अस्पताल से सी.सी.टी.वी. फुटेज लेकर चैक करेगी।

Isha