हरियाणा के कुछ हिस्सों में मानसून की दस्तक, अन्य जगहों पर आज से मिल सकती है राहत
punjabkesari.in Thursday, Jun 30, 2022 - 10:07 AM (IST)

हिसार: हरियाणा के कुछ हिस्सों में बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। महेन्द्रगढ़, नारनौल, नूहं, पंचकूला, बावल में बुधवार को बारिश हुई। वहीं हिसार सहित प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार 4 दिनों से भीषण गर्मी व उमस भरा वातावरण रहने से लोग बेहाल रहे। वहीं मौसम विभाग मानसून की बरसात के दौरान 11 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवाएं चलने और तेज बारिश होने का अलर्ट जारी कर चुका है।
भारतीय मौसम विभाग के बुलेटिन अनुसार नारनौल में 6, नूहं में 5.0, पंचकूला में 10, बावल में 9.0, महेन्द्रगढ़ में 15.0 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तर हरियाणा के अम्बाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर रखा था। बादलवाई रहने के कारण अम्बाला, करनाल, कुरुक्षेत्र में दोपहर के तापमान में गिरावट बनी रही। इन जगहों पर दोपहर का पारा 33 डिग्री सैल्सियस से नीचे रहा। हालांकि रात्रि पारा जरूर 28 डिग्री सैल्सियस से ऊपर रहा। दोनों तापमान में अंतर कम होने से उमस भरा वातावरण रहा।
वहीं हिसार सहित प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार 4 दिनों से लोग भीषण गर्मी व उमस से बेहाल हैं। बुधवार को हिसार, भिवानी, गुरुग्राम, नारनौल, रोहतक, सिरसा, महेन्द्रगढ़, बालसमंद में दोपहर का पारा 42, जबकि रात्रि पारा 28 डिग्री सैल्सियस से ऊपर रहा। प्रदेश का सर्वाधिक तापमान महेन्द्रगढ़ में 45.1, जबकि रात्रि पारा नारनौल का 32.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। ज्ञात रहे कि बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाएं आगे बढऩे की संभावना को देखते हुए बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। राज्य में 30 जून से 2 जुलाई के बीच हवाओं व गरज-चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। कुछेक स्थानों पर तेज बारिश होगी। राजस्थान के ऊपर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से मौसम में यह बदलाव हो रहा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Krishna Janmashtami 2022: 18 या 19 किस दिन मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, जाने सही तारीख..

Janmashtami: हर काम में सफलता और बाल गोपाल जैसा पुत्र देता है ये पाठ

घर में रखें है लड्डू गोपाल तो पूजा में जरुर चढ़ाएं ये 5 प्रिय वस्तुएं, बरसेगी कान्हा की कृपा

Janmashtami: जन्माष्टमी के दिन करें ये काम, संसार की सारी खुशियां होंगी आपके पास