हरियाणा में मानसून की वापसी, 2 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट...इस सीजन सामान्य से 17% कम बरसे मेघ
punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 09:04 AM (IST)
डेस्क: हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी हरियाणा के जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताते हुए 2 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। झज्जर में बारिश, पानीपत-सोनीपत में बादलबीती रात झज्जर जिले में तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को काफी समय से पड़ रही चिपचिपी गर्मी व उमस से राहत मिली।
वहीं पानीपत और सोनीपत जिलों में सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं। आंकड़ों में बारिश का हाल (17% की कमी)मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में 20 अगस्त तक हरियाणा में सामान्य से करीब 17% कम बारिश दर्ज की गई है।
कम बारिश के कारण मध्य व पश्चिमी हरियाणा के कई इलाकों में तापमान बढ़ा हुआ था और हिसार 36.6°C के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों तक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।