आज से सक्रिय होगा मानसून, हवाओं व गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना

7/26/2021 9:47:20 AM

गुडग़ांव (ब्यूरो): गुडग़ांव सहित हरियाणा में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। राजस्थान पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आज और इसके अगले दो दिन बारिश होने की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है।

राज्य में 25 जुलाई को कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश मगर बंगाल की खाड़ी में बनने वाले एक कम दबाब का क्षेत्र से 26 जुलाई से मॉनसून हरियाणा में फिर से और सक्रिय होने की संभावना है। जिससे 26 जुलाई रात्रि से 29 जुलाई के बीच राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाएं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 26 जुलाई की रात से 29 जुलाई के बीच राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाएं चल सकती हैं। गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश होने के भी आसार बने हुए हैं। बता दें कि 1 जून से 23 जुलाई तक भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि हरियाणा राज्य में 199.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य बारिश 163.3 मिलीमीटर से 22 प्रतिशत अधिक है, लेकिन सूरज की तपिश भी बढ़ी है। 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार यह बारिश सभी फसलों के लिए लाभदायक है। अभी तक मॉनसून सक्रिय न होने के कारण सभी फसलों में पानी की आवश्यकता थी। मगर अब मॉनसून की बारिश इस जरूरत को पूरा करेगी। विशेषकर धान की फसल के लिए बारिश काफी फायदेमंद है। किसान बारिश का फायदा उठाकर धान लगा सकते हैं। हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। कहीं ज्यादा बारिश हुई है तो कहीं पर बेहद कम बारिश हुई है।

हरियाणा में तीन चार दिन मौसम सुहाना रहने के बाद कल से धूप चरम पर बनी हुई है और लोगों के पसीने छूट रहे हैं। दक्षिण पाश्चिमी मानसून प्रदेश में फिर से सक्रिय दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा में फिर से भारी बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया है। हाल ही में हुई बारिश से प्रदेश में कई स्थानों पर जलजमाव से काफी बुरी स्थिति हो गई थी। अब दोबारा से ऐसे हालात बन सकते हैं। इसके साथ ही मौजूदा समय में तापमान बढ़ रहा है। राजस्थान पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आज और इसके अगले दो दिन बारिश होने की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है। 26 जुलाई रात्रि से 29 जुलाई के बीच राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवा व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश होने की भी संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के विज्ञानियों के अनुसार यह बारिश सभी फसलों के लिए लाभदायक है। अभी तक मानसून सक्रिय न होने के कारण सभी फसलों में पानी की आवश्यकता थी। मगर अब मानसून की बारिश इस जरूरत को पूरा करेगी। विशेषकर धान की फसल के लिए बारिश काफी फायदेमंद है। किसान बारिश का फायदा उठाकर धान लगा सकते हैं। इसके साथ ही कपास की फसल में किसान जल निकासी का प्रबंध करें क्योंकि अधिक पानी जमा होने से फसल में नुकसान हो सकता है। ग्वार बाजरा बोने के इ'छुककिसान विश्वविद्यालय द्वारा रिकमंडेड बीजों का प्रबंध कर ले जब बारिश रुक जाए तब खेत को तैयार कर इसकी बिजाई करें। हरियाणा में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होगा। 

आगे ऐसा रहेगा मौसम
26-27 जुलाई - ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों में (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झ'जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत) में भारी बारिश की चेतावनी। जबकि शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट है।

Content Writer

vinod kumar