हरियाणा में 30 जून को पहुंचेगा मानसून, अच्छी बारिश की संभावना, इतने लाख हेक्टेयर में होगी धान की खेती

6/8/2023 7:08:52 PM

सोनीपत: हरियाणा में जून के अंत या जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून पहुंच जाएगा। जिसे लेकर मौसम विभाग ने 30 जून को डेट लाइन जारी कर दिया है। इससे पहले प्रदेश में बारिश की संभावना बनती है तो लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं 12 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई की जाएगी।

90 हजार हेक्टेयर में धान की खेती करने का कृषि विभाग का लक्ष्य

बता दें कि हरियाणा में 15 जून से जान की बिजाई शुरू हो जाएगी। इसके लिए किसानों ने पौधे तैयार कर लिए है। साथ ही वह बारिश का इंतजार कर रहे है। मानसून सत्र शुरू होते ही बारिश शुरू हो जाती है,जिससे किसानों को पानी के लिए किसी अन्य साधन पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होती है। वहीं सोनीपत में कृषि विभाग ने 90 हजार हेक्टेयर जमीन पर धान की खेती करने का लक्ष्य रखा है।

 

मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंचने की संभावना

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों,केरल के शेष भाग,तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम के कुछ और हिस्सों, मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी और कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। 48 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर की ओर बढ़ सकता है।

             (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma