Haryana Weather Update: हरियाणा में 3 दिन कमजोर रहेगा मानसून, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2024 - 10:08 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में आज से मानसून कमजोर पड़ जाएगा। हरियाणा में ऐसे हालात 10 सिंतबर तक रहने वाले हैं। यही वजह है कि मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि सुबह-शाम चलने वाली हवाओं से मौसम में ठंडक रहेगी। 

PunjabKesari

बता दें कि पंचकूला में सबसे अधिक 43.6 मिलीमीटर और सोनीपत में 31.2 मिलीमीटर बरसात हुई। यमुनानगर में 20 और कुरुक्षेत्र में 18.9 मिलीमीटर बरसात हुई है। करनाल में 12.3, रोहतक में 9.9 के अलावा कई अन्य जिलों में भी बरसात दर्ज की गई। लगातार बरसात की वजह से सूबे में पारा भी 1.5 डिग्री तक कम हो गया है। अब दिन का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री तक कम हो चुका है। सबसे अधिक 34.3 डिग्री तापमान सिरसा में रहा, जबकि सबसे कम 28.7 अंबाला में दर्ज किया गया। नारनौल और रोहतक में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री तक कम है। मानसून अब कमजोर होगा।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा सामान्य स्थिति उत्तर की तरफ बने रहने से मानसून में सक्रियता अगले 3 से 4 दिन कम रहेगी। 8 से 12 सितंबर के दौरान राज्य के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में मौसम परिवर्तनशील तथा कहीं कहीं हल्की बारिश की ही संभावना है। पश्चिमी हरियाणा में आंशिक बादलवाई और कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा वातावरण में नमी कम हो जाने की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static