आशा वर्कर्स के मासिक मानदेय में की जाएगी वृद्धि, मिलेंगे 9000 प्रति माह : विज

2/2/2018 9:28:31 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): प्रदेश में मानदेय को लेकर आंदोलन कर रही आशा वर्करों ने हड़ताल बंद करने का फैसला किया है।स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आशा वर्कर्स के मासिक मानदेय में वृद्धि तथा विभिन्न योजनाओं में दिए जाने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया जाएगा। उनको अबसे 9000 रूपए प्ररति माह की दर से मिलेगा।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश की करीब 20 हजार आशा वर्कर्स को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आशाओं का मानदेय 1000 रूपए से बढ़ाकर 4000 किया गया। 3000 रूपए फिक्स मिलेंगे और बाकि के 1000 प्रफोमेंस के आधार पर मिलेंगे। इस फैसले से सरकार को 88 करोड़ रूपए का भार पड़ेगा।

इसमें यूनियन की प्रदेश अध्यक्षा प्रवेश कुमारी, महासचिव सुरेखा, कोषाध्यक्षा सुनीता सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में सभी आशा वर्कर्स को सब-सैंटर पर अलमारी अपलब्ध करवाने की मांग को भी मान लिया है। इसके अतिरिक्त आशा वर्कर्स की दुर्घटना में मौत होने या गंभीर रूप से घायल होने पर मैडीक्लेम बीमा, योग्यता प्राप्त आशा वर्कर्स को नियमित भर्ती में अनुभव के अंक देने तथा एंड्रॉयड फोन की सुविधा देने पर भी सहमति प्रकट कर दी। इसके अलावा अन्य सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।