किसान आंदोलन की आड़ में मोदी और मनोहर को हटाने की कोशिश: मूलचंद शर्मा

2/1/2021 5:30:18 PM

सोनीपत (पवन राठी): हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में पीएम मोदी और सीएम मनोहर को हटाने की कोशिश की जा रही और उनकी लोकप्रियता कम की जा रही है। मूलचंद शर्मा सोनीपत में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वहीं मूलचंद शर्मा अभय सिंह चौटाला के बयान पर चुप्पी साध गए और मीडिया के सवालों से बचते हुए नजर आए।

मंत्री मूलचंद ने मीडिया के सामने कहा कि लोकतंत्र में अपने हक और मांगों को लेकर प्रदर्शन धरने देने के सभी अधिकारी हैं, लेकिन किसी को परेशान नहीं करना चाहिए। वहीं मूलचंद शर्मा अभय सिंह चौटाला के सवालों पर चुप्पी साधते हुए आगे निकल गए।

शर्मा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में किसानों का कभी भी बुरा नहीं हो सकता और 2022 तक किसानों की आय दोगुना करना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। यह तीनों बिल किसानों के लाभ में बनाए गए हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को सब पता है कि हमारा सुख-दुख किस में है और हमें किस चीज में लाभ मिलेगा, लेकिन जो लोग सत्ता से बाहर हैं वह यह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन लोगों को इन तीन कृषि कानूनों से परेशानी है, जिनकी जमानत जब्त हुई है। किसानों को कोई भी परेशानी नहीं है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें)

Content Writer

Shivam