जजपा की मोबाइल एप को लेकर लोगों में भारी उत्साह, 3 दिन में जुड़े हजारों लोग

1/5/2019 10:23:26 AM

चंडीगढ़(बंसल): 20 दिन पहले घोषित हुई जननायक जनता पार्टी से जुडऩे के लिए आम लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नववर्ष की मध्यरात्रि को पार्टी की तरफ से लॉन्च की गई मोबाइल एप्लीकेशन को पार्टी समर्थकों ने विशेष तौर पर हाथोंहाथ लिया है और डाऊनलोड करने वालों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। 3 जनवरी तक इस एप के डाऊनलोड की संख्या 10 हजार को पार कर गई। इस एप्लीकेशन को डाऊनलोड करने वालों में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभी वर्ग के लोग शामिल हैं। जननायक जनता पार्टी ऑफिशियल एप पर पार्टी के नेताओं के बारे में जानकारी के साथ-साथ पार्टी की विभिन्न गतिविधियों और अभियानों के बारे में भी पूरी जानकारी है। 

जननायक जनता पार्टा का लक्ष्य मोबाइल एप्लीकेशन के 1 लाख डाऊनलोड अगले कुछ हफ्तों में पूरे करवाने का है। पार्टी की भविष्य की गतिविधियां भी इसी एप्लीकेशन के जरिए आम लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। प्ले स्टोर पर इस एप्लीकेशन की रेटिंग भी बहुत अच्छी है।  लोगों के फीडबैक के हिसाब से गूगल ने इसे 5.0 में से 4.92 रेटिंग दी है। इस एप को मुख्य रूप से हरियाणा के लोगों ने ही नही बल्कि दूसरे राज्यों और दुनिया के दूसरे देशों में भी बहुत से लोगों ने इसे डाऊनलोड किया है।

Deepak Paul