आज कुरुक्षेत्र में होगा सीएम का रोड शो, 120 मिनट से ज्यादा रुकेंगे लोगों के बीच

5/19/2018 12:48:57 PM

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोर): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आज कुरुक्षेत्र में  रोड़ शो होगा। इस दौरान सीएम 120 मिनट से भी ज्यादा लोगों के बीच में रहेंगे। इस रोड़ शो को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही है।

इतना ही नहीं इस रोड़ शो में शहर की तमाम संस्थाओं के साथ-साथ आम नागरिक उत्साह के साथ शामिल होगा। सीएम सबसे पहले थीम पार्क में पहुंचेंगे। यहां पर लोगों से अपने मन की बात को सांझा करेंगे और यहां से ऐतिहासिक रोड़ शो का शुभांरभ होगा। थीम पार्क में भव्य पंडाल लगाया जा रहा है।

रोड़ शो थीम पार्क, बिरला मंदिर, महाराणा प्रताप चौंक, शास्त्री मार्किट, आर्य स्कूल चौंक, सिकरी चौंक, छोटा बाजार, रोटरी चौंक, विश्वकर्मा चौंक, पुराना बस स्टैंड, निरंकारी भवन के सामने रेड रोड़, गीता स्कूल के सामने चौंक, गोल बैंक चौंक, परशुराम चौंक, न्यू कालोनी छोटा हनुमान मंदिर से होकर गुजरेगा।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रोड़ शो कार्यक्रम में सुरक्षा के तमाम पुख्ता इंतजाम किए गए है। हिसार में मुख्यमंत्री पर तेल फेंकने जैसी घटना के बारे में कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा और जो भी व्यक्ति मुख्यमंत्री के काफिले में पीछे की तरफ से घूसने का प्रयास करेगा। उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यक्रम के रुट के चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल तैनात की जाएगी। 


 

Rakhi Yadav