हरियाणा में कोरोना का बड़ा धमाका, 3 हजार से अधिक नए मामले मिले, यहां देखें रिपोर्ट

4/11/2021 9:53:36 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में रविवार को कोरोना का बड़ा धमाका हुआ है। प्रदेश में कोरोना के 3440 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि 16 संक्रमितों की जान चली गई। वहीं1896 लोग ठीक हुए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक सबसे ज्यादा 1084 नए मामले गुरुग्राम में सामने आए। इसके साथ 445 नए केस फरीदाबाद में सामने आए। इन दोनों जिलों में कोरोना का ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है। 

वहीं बात अगर अन्य जिलों की करें तो सोनीपत, हिसार, अंबाला, करनाल, पानीपत, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, जींद में 100 से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई। हरियाणा में अब एक्टिव केसों की संख्या 20981 पहुंच गई है।

प्रदेश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान जारी है, जिसमें रविवार को टीके की पहली डोज लेने वाले 106666 लोग हैं, 7251 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। अब तक कुल 2469233 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 

Content Writer

vinod kumar