नगर निगम के 90 कर्मचारियों में से 40 से ज्यादा कर्मचारी आए कोरोना की चपेट में, दफ्तर सील
punjabkesari.in Wednesday, Jan 19, 2022 - 02:24 PM (IST)

अंबाला(अमन): शहर के नगर निगम दफ्तक में भी अब कोरोना ने बड़े स्तर पर दस्तक दे दी है। 2 दिन पहले निगम कमिश्नर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सभी कर्मचारियों के कोविड टेस्ट करवाए गए जिसकी रिपोर्ट आने के बाद सब हैरान है। नगर निगम के 90 कर्मचारियों में से 40 से ज्यादा कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद सुबह ही नगर निगम कार्यालय सील कर दिया गया पूरे निगम परिसर को सैनिटाइजेशन करवाया जा रहा है।
वहीं आज फिर बाकी बचे कर्मचारियों के कोविड टेस्ट करवाए जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी नगर परिसर में मौजूद है जो पॉजिटिव आए कर्मचारियों के स्वास्थ्य चेकअप के बाद कोविड किट दे रहा है निगम अधिकारी ने बताया कि 31 के करीब कर्मचारियों की कल शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज भी बाकी कर्मचारियों के टेस्ट करवाए जा रहे है नगर निगम अगले 2 दिन पब्लिक डीलिंग के लिए बंद रहेगा सभी कर्मचारियों की सेहत ठीक है।
स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि नगर निगम में सैंपलिंग के बाद अभी तक 35 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कुछ लोगों की रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है। डॉक्टर सुखप्रीत ने जानकारी दी कि नगर निगम में कुल 75 लोगों के सैंपल लिए गए थे , जिसमे से कुल 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं, जिनको होम आईसोलेशन में रखा गया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals in May 2022: इस पखवाड़े के व्रत-त्यौहार आदि

थोक महंगाई के मोर्चे पर लगा झटका, अप्रैल में WPI 15.08% पर आई जो मार्च में 14.55% थी

घर में लॉफिंग बुद्धा को रखने का क्या है सही तरीका, क्या है इसे रखने के फायदे, जानिए सब यहां

Bada Mangal 2022: आज शुभ योग में शुरू होंगे बड़े मंगल, दुखों से मिलेगा छुटकारा