एंबियंस मॉल के शोरूम से लाखों की विदेशी घड़ियां चोरी, सुरक्षा पर सवाल

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 02:18 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सबसे सुरक्षित माने जाने वाले गुड़गांव के एंबियंस मॉल में बने टाइटन के शोरूम से लाखों रुपए की विदेशी घड़ियां चोरी हो गई। चोरी हुई घड़ियों की कीमत करीब सवा 6 लाख रुपए बताई जा रही है। डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, स्टोर मैनेजर कमलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके स्टोर में 12 युवक-युवतियां कार्यरत हैं और स्टोर सुबह साढ़े 10 से रात साढ़े 10 बजे तक खुला रहता है। कल स्टोर को बंद करने से पहले जब स्टॉक का मिलान किया जा रहा था तो उसमें चार घड़ियां कम मिली। इन घड़ियों की कीमत करीब सवा 6 लाख रुपए है। अपने स्तर पर जांच की तो पाया कि स्टोर में दो अस्गत को शाम करीब सवा 5 बजे से साढ़े 6 बजे के बीच दो व्यक्ति व एक महिला स्टोर से दो घड़ियां चोरी करते दिखाई दिए हैं। इसके बाद 22 अगस्त को भी कुछ इसी तरह से महिला व पुरुष रात करीब साढ़े 8 बजे स्टोर में आए और पौने 9 बजे तक घड़ियां चोरी कर ले गए।। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

static