मस्जिद के काजी ने युवती को बनाया हवस का शिकार...वीडियो भी बनाई, फिर खेला ब्लैकमेलिंग का खेल; तीन गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 01:55 PM (IST)
फरीदाबाद : फरीदाबाद की एक युवती के साथ बिहार के एक युवक ने घिनौना काम किया और उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना ली। बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर पैसे मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर फरीदाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2019 में युवती अपने ननिहाल बिहार गई थी। इसी दौरान उसकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सरियां गांव निवासी कमर राजा से हुई, जो कि स्थानीय मस्जिद में काजी का कार्य करता था। युवती का विश्वास जीतकर उसके साथ संबंध बनाए और उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर ली। बाद में आरोपी के मोबाइल से उसके दो दोस्तों मोहम्मद शहनवाज और सादमान ने वीडियो और फोटो देख लिए, जिसके बाद लड़की को ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार की मांग करने लगे। जिसके बाद पीड़िता ने 6 जून को पुलिस मेंं शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। फरीजाबाद पुलिस ने बिहार से कमर राजा, मोहम्मद शहनवाज तथा सादमान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल भी बरामद किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।