बेटी की इज्जत की सौदागर मां ने दांतों से काट खाया, नाना करता था दुष्कर्म

6/6/2018 9:44:14 PM

रेवाड़ी(मोहिंदर भारती): रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना एक बार फिर से सुर्खियों में आई है। 15 साल की बच्ची से उसका सगा नाना ही दुष्कर्म करता था और उसकी मां रुपयों के लालच में उसे दूसरों के सामने परोसने का मामला एक महीने पहले महिला थाना पुलिस ने दर्ज किया था। जिसमें पुलिस ने पीड़िता के नाना, मां सहित चार लोगों पर दुष्कर्म व शोषण करने का मामला दर्ज किया था।

नाबालिग पीड़िता ने बताया की उसका सगा नाना उसके साथ पिछले 5 वर्षों से दुष्कर्म कर रहा है। साथ ही नाना का दोस्त भी उसे अपनी हवस का शिकार बना चुका है। यहीं नहीं पीड़िता की सगी मां भी रुपयों के लालच में ग्राहकों के सामने पेश कर जेब गर्म करती रही है। मामला दर्ज होने के बाद से ही मां और नाना पीड़िता पर दबाव बना रहे हैं।

दबाव बनाने को ही लेकर आज पीड़िता की मां ने उसे दांतों से काटकर बुरी तरह ज़ख्मी कर दिया। ज़ख्मी हालत में पिता ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया है। जहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। पीड़िता और उसके पिता ने बताया कि आरोपी मां उनपर दबाव बनाकर मामला वापस लेने के लिए कह रही है। मामला वापस ना लेने पर जान से मारने की भी धमकी दे रही है।

Shivam