बेटी की मौत का गम सहन ना कर सकी मां, नहर में कूदकर दी जान

5/4/2022 12:43:24 PM

करनाल : करनाल जिले के गांव बुढ़नपुर में महिला ने नहर में कूदकर अपनी जीवम लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।  

बताया जा रहा है कि मृतक महिला बेटी की ससुराल में हुई मौत के कारण परेशान चल रही थी। परिजन ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी बेटी की ससुराल में मौत हो गई थी। महिला बेटी की मौत के गम को भुला नहीं पा रही थी। उसका डॉक्टरों से इलाज भी करवा रहे थे। आज सुबह उसने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही वह यहां पर पहुंचे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana