मां ने 3 मासूम बच्चों संग दी अपनी जान, सुसाइड नोट में पति के लिए लिखा- "बच्चे मेरे बिना जीना नहीं चाहते, इसलिए उन्हें अपने साथ ले जा रही हूं."

punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2026 - 09:26 AM (IST)

गोहाना(सुनील): हरियाणा के गोहाना से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। गोहाना के गांव मुड़लाना में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। इस घटना में मां और तीनों बच्चों की मौत हो गई। मृतका की पहचान 38 वर्षीय रीमा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, महिला के पति के नाम लिखा एक सुसाइड नोट भी सामने आया है, जिसमें महिला ने मानसिक तनाव और अपने दर्द का जिक्र किया है।

जानकारी के अनुसार, गांव मुड़लाना में रीमा ने अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। मृतकों में 38 वर्षीय रीमा के अलावा उसकी 11 वर्षीय बेटी रिहाना, 7 वर्षीय आरजू और 4 वर्षीय बेटा दुष्यंत शामिल हैं। चारों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक का माहौल है।

PunjabKesari

घटना के बाद महिला के पति जयदीप के नाम लिखा सुसाइड नोट भी सामने आया है। नोट में महिला ने पति से माफी मांगते हुए लिखा है कि जयदीप माफ कर दियो, हो सके तो मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था। महिला ने बच्चों का जिक्र करते हुए लिखा कि बच्चे मेरे बिना जीना नहीं चाहते, इसलिए उन्हें अपने साथ ले जा रही हूं। इसके साथ ही महिला ने पति से अपना ख्याल रखने और आखिरी बार गले लगाने की बात भी लिखी है।

सुसाइड नोट में महिला ने शादी में मिले गहनों का भी जिक्र किया है। उसने गहनों को अपने पास नहीं रखने और वापस लौटाने की बात लिखी है। हालांकि, महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसके वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही सदर गोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। एक मां और तीन मासूम बच्चों की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

वहीं गांव के सरपंच और ग्रामीणों ने बताया कि आज हमारे गांव में एक बड़ा ही दुखद हादसा हुआ है दो लड़किया और एक लड़का व उसकी मां  फंदे से लटके हुए मिले है। परिवार में किसी प्रकार का कोई लड़ाई झगड़ा नहीं था। जिसके बच्चे और पत्नी है वह सरकारी टिचर है जिसका नाम जयदीप है जिसकी ड्यूटी पानीपत में है। वह जब घर आया साढ़े तीन बजे के करीब दो दरवाजा खोला तो सभी फंदे से लटके हुए मिले है। पुलिस आई उन्होंने शवों का मुआयना किया है।और परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के नागरिक हस्पताल भिजवा मामले. की जांच शुरू कर दी ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static