बस की टक्कर से मां की मौत, बेटे की हालत गंभीर... बाइक के उड़े परखच्चे; मचा कोहराम
punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 03:26 PM (IST)
सिरसा : हरियाणा के सिरसा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां बस की टक्कर से मां की मौत हो गई जबकि बेटा बुरी तरह से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, रवि अपनी माता गोमती के साथ ताज पैलेस माधोसिंघाना से मोटरसाइकिल पर अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा के पास एक तेज रफ्तार राजस्थान रोडवेज की बस ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रवि और गोमती देवी सड़क पर गिर गए। गोमती देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही रवि घायल हो गया। आनन-फानन में रवि को अस्पताल पहुंचाया और जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। वहीं इस घटना ने परिवार में मातम का माहौल पैदा कर दिया है।