बच्चे के 112 डायल करने के बाद बची मां की जान, बोली- आरोपियों ने खेत में जबरन पिलाया था जहर

4/15/2022 2:39:43 PM

फतेहाबाद(रमेश): फतेहाबाद के गांव दरियापुर के पास स्थित ढाणी महताब में 11 वर्षीय एक बच्चे ने डायल 112 पर फोन कर कहा कि उसकी मां को किसी ने जहर पिला दिया है। जिसके बाद तत्परता दिखाते 10 मिनट में ही डायल 112 के कर्मचारी मक्खन सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और तड़प रही महिला को गोद में उठाया व गाड़ी में बिठाकर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज किया गया औऱ जान बच सकी।

जिसके बाद अब मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर 2 महिलाओं सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जमीन खरीद फरोख्त को लेकर उसका विवाद था जिसके चलते ही आरोपियों ने खेत में आकर उसे जबरऩ जहरीला पदार्थ पिलाया था।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

 

Content Writer

Vivek Rai