हौसले बुलंद, PGI में दाखिल बेटे के पास गई थी मां, पीछे से चोरों ने घर में किया हाथ साफ

6/3/2021 11:48:40 AM

कुरुक्षेत्र : चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि आए दिन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। जहां चोरों ने एक घर में चोरी की। यह चोरी सिंचाई विभाग में काम करने वाली बब्याल निवासी महिला के घर में हुई है। महिला कुछ दिन से पीजीआई में दाखिल अपने बेटे के पास थी, तभी यह वारदात हुई। चोर घर से हजारों की नकदी व जेवर चुरा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह बब्याल में सरदारा वाली गली में रहती हैं। उनके बेटे हरप्रीत सिंह का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है और वह 4-5 दिन से चंडीगढ़ में ही अपनी बहू के साथ रह रही हैं। घर में ताला लगा था। 31 मई की घर लौटीं तो दरवाजे का ताला तो लगा था, लेकिन अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से करीब 50 हजार रुपए, सोने व चांदी के जेवर चुरा ले गए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana